भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि स्टेज पर दिया गया उनका ‘शादी का ऑफर’ है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर महोत्सव में परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने एंकर से मजाकिया अंदाज में खुद को “टिकाऊ, कमाऊ और संस्कारी” बताते हुए शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छोटे से मजाक ने इंटरनेट पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। फैंस इसे एंटरटेनिंग मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं।
Read More :- ICC T20 World Cup 2026: ग्रुप ऑफ डेथ में कनाडा और यूएई की असली परीक्षा, शेड्यूल से लेकर संभावित XI तक पूरा विश्लेषण
स्टेज पर क्या हुआ?
कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह और एंकर के बीच हल्की-फुल्की बातचीत चल रही थी। जब पवन सिंह ने एंकर से पूछा कि उनकी शादी हो चुकी है या नहीं, तो एंकर ने हंसते हुए कहा कि वह “सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारू, संस्कारी और कमाऊ लड़का” ढूंढ रही हैं।
बस फिर क्या था, पवन सिंह ने तुरंत खुद को ही उन सभी खूबियों के साथ पेश कर दिया।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,
“सामने दिख रहा है… चुन लीजिए… क्या कमी है बता दीजिए… सांवला हूं, कमाने वाला हूं, संस्कार है, टिकाऊ हूं… फैशन के जमाने में गारंटी नहीं, वारंटी है।”
उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे और तालियों की गूंज से माहौल हल्का-फुल्का हो गया।
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो
कार्यक्रम का यह क्लिप किसी दर्शक ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैंस इसे शेयर करते नजर आ रहे हैं।
कई यूजर्स इसे पवन सिंह का ‘देसी ह्यूमर’ बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर कमेंट कर रहे हैं।
महिमा सिंह संग केमिस्ट्री भी चर्चा में
इस इवेंट में भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह भी मौजूद थीं। दोनों की स्टेज पर केमिस्ट्री ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से पवन सिंह का नाम महिमा सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। उनके बर्थडे पर भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आए थे। उस समय भी सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी की अटकलें तेज हो गई थीं।
हालांकि, इन चर्चाओं पर अब तक पवन सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Read More :- 84 दिन तक टेंशन फ्री! Jio और Airtel के सस्ते रिचार्ज प्लान में डेटा, कॉलिंग और OTT फ्री
निजी जिंदगी अक्सर रहती है सुर्खियों में
पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही चर्चा में रही है। पहले भी उनकी शादी और रिश्तों को लेकर खबरें आती रही हैं। ऐसे में स्टेज पर दिया गया यह हल्का-फुल्का मजाक भी लोगों के लिए बड़ा मुद्दा बन गया।
फिलहाल, यह साफ है कि यह पूरा वाकया एक मजाकिया बातचीत का हिस्सा था, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में ऐसे पल मिनटों में वायरल हो जाते हैं।
पवन सिंह के फैंस के लिए यह एक एंटरटेनिंग मोमेंट जरूर है, जिसने महोत्सव की शाम को और भी यादगार बना दिया।
