Apple के करोड़ों यूजर्स के लिए यह खबर चौंकाने वाली हो सकती है। सालों से सितंबर में एक साथ पूरी iPhone सीरीज लॉन्च करने वाली Apple अब अपनी इस परंपरा को तोड़ने की तैयारी में है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में कंपनी सभी iPhone मॉडल्स को एक साथ लॉन्च नहीं करेगी। खास बात यह है कि सस्ते या बेस iPhone मॉडल्स के लिए यूजर्स को 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।
2026 में बदलेगा iPhone लॉन्च पैटर्न
Apple आमतौर पर हर साल सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज पेश करती है। लेकिन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि 2026 से कंपनी अपने लॉन्च शेड्यूल को चरणों में बांट सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि पहले सिर्फ प्रीमियम और महंगे iPhone मॉडल्स बाजार में आएंगे, जबकि स्टैंडर्ड या बेस मॉडल्स की एंट्री बाद में होगी।
यह बदलाव Apple की उस रणनीति से अलग है, जिसमें वह एक ही इवेंट में सभी वेरिएंट्स लॉन्च करती रही है।
Read More :- BSNL का धमाकेदार ब्रॉडबैंड ऑफर: ₹399 में 50Mbps, ₹799 में 200Mbps स्पीड, 5000GB तक डेटा
प्रीमियम मॉडल्स पर रहेगा पूरा फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple 2026 में पहले उन iPhone मॉडल्स को लॉन्च करेगा जिनमें नई डिजाइन, एडवांस AI फीचर्स और बेहतर हार्डवेयर शामिल होंगे। कंपनी का फोकस ज्यादा मुनाफा देने वाले हाई-एंड डिवाइसेज पर रहेगा।
इसका सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो हर साल स्टैंडर्ड iPhone में अपग्रेड करने की योजना बनाते हैं।
iPhone Air को लेकर भी बड़ा अपडेट
पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone Air की रही थी, जिसे Apple ने अब तक का सबसे पतला iPhone बताया था। इस मॉडल को यूजर्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
हालांकि, Nikkei Asia की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple 2026 में iPhone Air को लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी इस मॉडल को 2027 तक टाल सकती है, जिससे यह साफ होता है कि Apple अपने पोर्टफोलियो को दो हिस्सों में बांटने पर विचार कर रहा है।
Read More :- ICC T20 World Cup 2026: ग्रुप ऑफ डेथ में कनाडा और यूएई की असली परीक्षा, शेड्यूल से लेकर संभावित XI तक पूरा विश्लेषण
यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?
अगर यह रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone यूजर्स के लिए अपग्रेड साइकल बदल सकता है। जो लोग किफायती या बेस मॉडल का इंतजार करते हैं, उन्हें पहले से ज्यादा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, प्रीमियम iPhone खरीदने वाले ग्राहकों को नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स पहले मिल सकते हैं।
